हमीरपुर, अप्रैल 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। ओवर लोडिंग को लेकर शुरू हुए अभियान में दो दिनों के अंदर ज्वाइंट चेकिंग के दौरान कुल 16 ओवर लोड ट्रक/डंपरों का चालान किया गया है। इनसे करीब 11.20 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। एआरटीओ (प्रवर्तन) अमिताभ राय, पीटीओ चंदन पांडेय और खनिज निरीक्षक उमाकांत की संयुक्त टीम ने दो दिनों तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 16 ओवर लोड गाड़ियों पर कार्रवाई की है।एआरटीओ ने बताया कि 28 अप्रैल की रात जनपद के दूरस्थ खनन स्थलों चंडौत और जिटकिरी के आंतरिक मार्गों से ज्वाइंट चेकिंग के दौरान आठ एवं हमीरपुर के समीप दो ओवरलोड वाहन पकड़े गए। यह भी पढ़ें- अभियान में 16 ओवर लोड ट्रकों का चालाना, छह ट्रकों में नंबर प्लेट नहीं मिली इन वाहनों पर 7.20 लाख रुपए प्रशमन शुल्क जमा कराया गया है। 29 अप्रैल की रात में सुमेरपुर मार्ग पर ज्...