नैनीताल, अप्रैल 29 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के ज्योली क्षेत्र में रेस्क्यू किए गए बाघ का डीएनए सैंपल जांच को भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि इसी बाघ ने महिला को मौत के घाट उतारा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।22 अप्रैल को ज्योली क्षेत्र में 50 वर्षीय हेमा पांडे की वन्यजीव के हमले से मौत हो गई थी। उनका शव जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाकर हिंसक वन्यजीव की तलाश शुरू की। करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार को टीम ने घटनास्थल के पास ही एक नर बाघ को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि बाघ का डीएनए सैंपल जांच को भेज दिया है। वहीं मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंप ...