अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- अल्मोड़ा। ज्योली गांव में बीते एक सप्ताह से फैल रहे वायरल फीवर की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन में आ गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष चिकित्सा शिविर लगाकर कुल 42 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 30 अगस्त को प्रकाशित अंक में 'ज्योली में घर-घर वायरल मरीज, विभाग से शिविर की मांग' शीर्षक से क्षेत्रवासियों की मांग को प्रमुखता से उठाया था। इसमें बताया गया था कि ज्योली गांव में अब तक 20 लोग वायरल बुखार और सर्द-जुकाम से बीमार पढ़ चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की थी। हिन्दुस्तान में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और रविवार को ही गांव में शिविर लगाया गया। ...