ज्योलीकोट में पीलिया-डायरिया पर लगाम का दावा
नैनीताल, सितम्बर 28 -- नैनीताल, संवाददाता। ज्योलीकोट के जलजनित रोगों से प्रभावित क्षेत्र में बीमारी की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और जांच अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार क्षेत्र में पीलिया और डायरिया के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। सोमवार को पीएचसी ज्योलीकोट में 72 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बेलवाखान में 30 लोगों की जांच के साथ 42 लोगों के रक्त नमूने लिए गए। मलवाताल में 77 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बेलवाखान में 113 लोगों की काउंसलिंग और 16 लोगों को टेली-कंसल्टेंसी की सुविधा भी दी गई। जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाएं बांटीं गईं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रक्त नमूनों की दोबारा जांच में भी स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और नमूने लेने का काम लगातार जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.