नैनीताल, सितम्बर 8 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। ज्योलीकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के मामले बढ़ने और बीते दिनों दो लोगों की मौत होने से नाराज युवाओं ने मंगलवार को ज्योलीकोट में सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पोस्टर लेकर छात्र रितेश जीना और नीमा जोशी के लिए न्याय मांगा। 'सुन लो सरकार ..स्वच्छ पानी हमारा अधिकार' जैसे नारे लगाकर मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों के तबादले, सस्पेंशन और डिमोशन की मांग की।'नैनीताल यूथ कनेक्ट' के आयोजित धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, स्थानीय स्कूल के शिक्षक, जनप्रतिनिधि शामिल हुए। युवाओं के धरने को समर्थन देने भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये वक्त दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गलत के ...