रांची, मई 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। अपर बाजार के ज्योति संगम दुर्गा मंदिर का 22वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइट और झंडों से भव्य तरीके से सजाया गया। सुबह नौ बजे से मंदिर में विशेष पूजा और हवन शुरू हुआ। इसके बाद दोपहर तीन बजे से महाभंडारे का आयोजन किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 10,000 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम सात बजे माता रानी की भव्य आरती की गई। इसके पश्चात हलवा, खीर और छप्पन भोग का प्रसाद बांटा गया।इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष चंद्रभान खत्री, कार्यकारी अध्यक्ष अंकित गुप्ता, संयोजक दीपक कुमार पंकज, अजय बाथवाल, हेमंत पोद्दार, अशोक गुप्ता, संरक्षक श्याम नारायण दयाल, अजय बाथवाल, प्रमोद लोहिया, शिव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अविन...