बलरामपुर, अगस्त 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत बलरामपुर की अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय को पदोन्नति के साथ आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, बांदा में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात संदीप केला को बलरामपुर का नया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। ज्योति राय ने बलरामपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर रहते हुए राजस्व, वित्त और प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभाली। शासन स्तर से हुए तबादले में उन्हें पदोन्नति के साथ अपर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- यूपी में योगी सरकार ने 7 पीसीएस अफसरों के तबादले किए, ज्योति राय आजमगढ़ की नई अपर आयुक्त उनके स्थानांतरण क...