चाईबासा, सितम्बर 20 -- मझगांव। मझगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय घोड़ाबंधा परिसर में रविवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में एस्पायर संस्था द्वारा ज्योति फेलोशिप मेरिट टेस्ट आयोजित किया गया। परीक्षा में शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के 45 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई ने प्रश्नपत्र का सील खोलकर किया।इस दौरान पूनम जेराई ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष Rs.25 हजार की सहायता राशि दी जाएगी। इस राशि का उपयोग ट्यूशन फीस, किताब-कॉपी अथवा अन्य शैक्षणिक जरूरतों के लिए किया जा सकेगा।लर्निंग कोऑर्डिनेटर महेश्वर किशन ने बताया कि परीक्ष...