मुंगेर, जुलाई 1 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से ज्योति कलश रथ यात्रा आने के तीसरे दिन मंगलवार को प्रखंड के कठना गांव के शिवालय में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

ज्योति कलश रथ यात्रा पूजा इसके पूर्व ज्योति कलश रथ यात्रा की पूजा, अर्चना और आरती नगर के रमनकाबाद में अवकाश प्राप्त शिक्षक महावीर भगत के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर महावीर प्रसाद भगत ने कहा कि, गायत्री का सविता स्वरूप शुभ ज्योति पुंज है और इसकी प्रकाश से संसार के सभी देवताओं का जन्म हुआ है।

महायज्ञ का महत्व समस्त कला, ज्ञान, विज्ञान और रचनात्मक कृतियों का मूल उद्गम और प्रेरणा स्रोत गायत्री ही है। वहीं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का वैदिक विधान के साथ कर्मकांड करते हुए शांतिकुंज प्रतिनिधि डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि मनुष्य के व्...