बलरामपुर, फरवरी 15 -- जरवा, संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र के बालापुर जरवा स्थित बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज में गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथ यात्रा रविवार शाम चार बजे पहुंची। जहां संस्थापक विवेक गोयल, शैक्षणिक प्रशासक वैभव, सुहानी, चित्रा, लक्ष्मी, अर्चना, अरुण आदि ने रथ का आरती, पूजन कर सद्बुद्धि की कामना देवी गायत्री से की। रथ पर सवार माता भगवती देवी और पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्र के भलाई की कामना किया गया। रथ के साथ आए सरस्वती ज्ञान परीक्षा के जिला परीक्षक गुलाब चंद्र भारती, यात्रा प्रभारी माता प्रसाद कसौधन, सहयोगी संदीप, सुनील जायसवाल, रक्षाराम आदि ने कहा कि रथ यात्रा का उद्देश्य सीमा क्षेत्र के युवाओं को व्यसन मुक्त कदम आगे बढ़ा कर परिवार व क्षेत्र का भला करना है। आज की युवा पीढ़ी अधिकतर नशे का शिक...