मुंगेर, मई 4 -- असरगंज, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का असरगंज पहुंचने पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा अखंड ज्योति के 100 वें वर्ष, माता भगवती देवी शर्मा के शताब्दी वर्ष तथा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की साधना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गयी है। भागलपुर भ्रमण के बाद बांका जाने के क्रम में असरगंज पहुंचे रथ का गायत्री परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश लेकर शोभायात्रा में भाग लिया। जिला प्रतिनिधि मनोहर पंडित, महिला प्रतिनिधि विकास भारती और दीपक मित्रा ने बताया कि, यह रथ यात्रा भ्रमण कर विश्व शांति और मानव कल्याण का संदेश दे रही है। यह भी पढ़ें- ज्योति कलश रथ के असरगंज पहुंचने पर किया स्वागत बस स्टैंड असरगंज स्थि...