बलरामपुर, फरवरी 12 -- गैंसड़ी, संवाददाता। गायत्री परिवार वर्ष 2026 को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगा। इसको लेकर 15 फरवरी से गांव, कस्बा व नुक्कड़ चौराहों पर लोगों को जागरूक करने के लिए ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी संदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन के 100 वर्ष एवं गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री माता भगवती देवी शर्मा की जयंती के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार 2026 को शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के केंद्र शांतिकुंज हरिद्वार से देश भर में शताब्दी वर्ष के उद्देश्यों एवं संदेश को नगर से गांव तक पहुंचाने के लिए ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली गई। 15 फरवरी को ज्योति कलश रथयात्रा पचपेड़वा से सुबह आठ बजे चलकर गैंसड़ी के डाल...