पीलीभीत, अप्रैल 24 -- बरखेड़ा। शांतिकुंज हरिद्वार से माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ज्योति कलश यात्रा का बरखेड़ा पहुंचने पर पूजा अर्चना के साथ स्वागत किया गया। यात्रा इन दिनों पूरे भारत में भक्ति, जागरूकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर भ्रमण कर रही है। लगभग 108 रथों के माध्यम से संचालित यह दिव्य यात्रा 26 मई 2026 तक देश के विभिन्न प्रांतों में पहुंचकर जन-जन को आत्मनिर्भर बनने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा भारत को अखंड और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। यात्रा के दौरान गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर लोगों में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और संस्कारों का प्रसार किया जा रहा है। गुरुवार को ज्योति कलश यात्रा बरखेड़ा नगर में पहुंची। यात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल और उनकी पत्नी ममता भोजवाल ने...