इटावा औरैया, जून 16 -- महेवा। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में चल रही ज्योति कलश यात्रा का ब्लॉक महेवा में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम 19 व 20 जून को होगा। गायत्री परिवार ब्लॉक महेवा के संयोजक सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि यात्रा 19 जून को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक गोपाल मंदिर बकेवर, 10 बजे से 12 बजे तक ग्राम बिजौली में ग्रामीण बैंक के सामने, 12 से 3 बजे तक परसूपुरा, शाम साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक दाऊदपुर विद्यालय के पास मंदिर पर कार्यक्रम होगा। 20 जून को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रामजानकी मंदिर महेवा में, 10 बजे से 12 बजे तक मेंहदीपुर विद्यालय में, 12 से 3 बजे तक अहेरीपुर बिहारी जी मंदिर में, साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक दुर्गा माता मंदिर तक, शाम 6 बजे से साढ़े आठ बजे वृंदा हर्बल पार्क बहेड़ा में आगमन होगा। उन्होंने ने अध...