हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता व्लॉगर ज्योति अधिकारी को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में उन्हें पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया गया है। सोशल मीडिया पर फांसी लगाने की चेतावनी देने के बाद पुलिस ने एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी ज्योति सुर्खियों में बनी रहीं। पुलिस ने विवाद से बचने के लिए उनके वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई थी, इसके बावजूद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। अस्पताल प्रशासन ने उनकी सेहत की बारीकी से जांच की, जिसमें सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी और ब्लड टेस्ट सभी की रिपोर्ट सामान्य आईं। विवाद की शुरुआत नैनीताल रोड स्थित चौपाटी से हुई थी, जहां ज्योति अधिकारी और एक अन्य व्लॉगर रेखा भट्ट के बीच तीखी झड़प हुई थी। ...