हजारीबाग, जून 1 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। ज्योतिर्विद डॉ संजय सिंह की अध्यक्षता में रविवार को अटल चौक स्थित हीराबाग कोठी में एक ज्योतिष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठित ज्योतिषियों ने भाग लिया। डॉ संजय सिंह ने वर्तमान परिपेक्ष्य में भारतीय संस्कृति एवं प्राच्य विद्या के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा है कि बच्चों को संस्कार युक्त बनाना अति आवश्यक हो गया है, उन्हें वैदिक पुजा-पाठ एवं मंत्रों की जानकारी देना आवश्यक हैं। यह भी पढ़ें- संस्कृत, संस्कृति और संस्कार हैं भारतीय सभ्यता की आत्मा : डॉ. सचिदानंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...