गोपालगंज, दिसम्बर 29 -- सिधवलिया। पंजाब के जालंधर शहर में रविवार को 75वें अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों और विद्वानों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान जिले के सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत झझवा गांव निवासी ज्योतिषाचार्य आचार्य चंदन पांडे को ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मंचासीन ज्योतिषाचार्य गुरुदेव महाराज जीडी वशिष्ठ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि आचार्य चंदन पांडे ने युवावस्था में ही ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके सम्मानित होने की खबर मिलते ही झझवा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...