हल्द्वानी, जुलाई 6 -- हल्द्वानी। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद, चेन्नई के हल्द्वानी चैप्टर की ओर से श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में ज्योतिष शास्त्र अनुसंधान एवं परीक्षा में सफल प्रशिक्षणार्थियों को 'प्रवीण' उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ज्योतिर्विद डॉ. गोपाल दत्त त्रिपाठी ने कहा कि ज्योतिष शास्त्र गहन अध्ययन का विषय है और निरंतर अध्ययन से ज्ञान बढ़ता है। अध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि किसी भी विद्या को सीखने के लिए लगन, समर्पण और एकाग्रता आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय ने ज्योतिष को सत्कर्म की प्रेरणा देने वाला विज्ञान बताया। चैप्टर चेयरमैन जगत प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में 75 वर्षीय कृष्णानंद उपाध्याय सहित 10 प्रशिक्षणार्थियों को 'प्रवीण' उपाधि प्रदान की गई, जबकि सात छात्र अनुपस्थ...