वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी में रहने वाले दो साल से मानसिक परेशान 48 वर्षीय रविराज उपाध्याय ने बुधवार देर रात में कमरे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गए। भोर में 3 बजे पत्नी रिंकी की नीद खुली तो जानकारी हुई। रिंकी ने तत्काल अपने देवर शशिराज को सूचना दी। इसके बाद परिजन फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो बेटियां आठ साल और छह साल की हैं। मृतक ज्योतिषी और पंचांग का काम करते थे।मृतक का जमीन संबधित विवाद परिवार के लोगों से चल रहा है। इसे लेकर दो साल से रविराज मानसिक परेशान हो गए। वह दो भाइयों में बड़ा था। मूल रूप से घोरावल सोनभद्र के रहने वाले थे। उनके दादा पिता बहुत पहले से भदैनी में रहते थे। घोरावल में खेती करवाने के लिए रविराज समय पर जाते थे। रविराज ने सुसाइड करने के पहल...