गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- गाजियाबाद, वंदना। आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ में ज्योतिष पाठ्यक्रम के एक वर्ष पूरे होने पर प्रथम ज्योतिष महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जनपद के ज्योतिष आचार्य सागर को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया। आचार्य सागर आईआईएमटी विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के ज्योतिष विभाग को भी संचालित कर रहे हैं। आचार्य सागर ने समारोह में बताया कि कुंडली के द्वारा कैसे देखा जाता है कि जातक नौकरी करेगा या व्यापार में जाएगा। इसके लिए उन्होंने ज्योतिष से संबंधित सूत्रों को भी सभी विद्वानों और छात्रों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में देश विदेश से 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य और विशेषज्ञ शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : दाम्पत्य संस्कार विधि तथा गृहस्थ संस्कार विधि का मंगलमय आयोजन इसमें श्रीलंका और नेपाल से भी ज्योति...