वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। ज्योतिषाचार्य एवं सिद्धि विनायक ट्रस्ट के संस्थापक पं.कमलाकर रमानाथ जोशी का स्मरण महाराष्ट्रियन समाज के विद्वानों ने किया। पं.जोशी द्वारा ही समाज को दान में दिये पटनी टोला स्थित नीलकंठ भवन में उनकी 22वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को स्मृति गोष्ठी हुई। श्रीकाशी महाराष्ट्र सेवा समिति की ओर से हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पं. मकरंद म्हस्कर ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का बखान किया। एक ज्योतिषी के रूप में उनके द्वारा काशी में किए गए दुर्लभतम कार्यों का स्मरण भी किया। सुझाव दिया कि ज्योतिष विद्या की इस परंपरा को निरंतर बनाए रखने के लिए नीलकंठ भवन में ज्योतिष अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाए। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु मंदिर को उपहार दिए मौजूद लोगों ने इस पर सहमति जताई। इससे पूर्व पं.शेखर द्रविड़ घनपाठी एवं पं. अनुपम द...