अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रपिता ज्योतिबा राव फुले के 199वें जन्म दिवस पर सातवीं संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर रामघाट रोड स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। भारतीय माली सैनी समाज उत्थान एवं विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी एड. ने बताया कि 11 अप्रैल को सबह 8 बजे से सातवीं यात्रा केशव वाटिका नगला तिकोना से चंदनियां चौक, थापर चौराहा, मीनाक्षी पुल, दुबे का पड़ाव, मानिक चौक, मदार गेट, अचल ताल, नौरंगाबाद, मरघट वाली गली से होकर निकलेगी। समापन केशव वाटिका पर होगा। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा राव फुले के जन्म दिवस पर विचार रखे जाएंगे। पदाधिकारी उनके जीवन पर प्रकाश डालेंगे। प्रेसवार्ता में राकेश सैनी लंबरदार, रवि सैना, मंजू सैनी, अमित सैनी, बंटू सैनी, सचिन सैनी, ...