मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- आधुनिक भारत के अग्रणी समाज सुधारक व सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ खुलकर लड़ाई लड़ने वाले महात्मा ज्योतिवा फुले की जयंती पर शनिवार को बिलारी के ग्राम अमरपुरकाशी में क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकिशोर सैनी के आवास पर कार्यक्रम हुआ। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राजेश सिंह यादव ने कहा की कि सैनी(माली) समाज से आने वाले महात्मा फुले ने लड़कियों को पढ़ाने के लिए अपनी पत्नी के साथ मिलकर पहला बालिका विद्यालय खोला था। अंजलि सैनी, ओमवती सैनी, नन्ही सैनी, प्रेमवती सैनी, जयमंती सैनी, पार्वती सैनी, सविता सैनी आदि मातृशक्ति को शॉल देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान विजयपाल, अमरपाल, भूरे प्रधान, बिशन सिंह, सोनू यादव,फतेह सिंह पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य,योगेन्द्र सिंह,नत्थू सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्...