आरा, मार्च 1 -- -आईआरसीटीसी का विशेष धार्मिक टूर पैकेज चार अप्रैल तक संचालित होगा आरा, निज प्रतिनिधि। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ज्योतिर्लिंग दर्शन सह शिरडी साई दर्शन भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन 28 मार्च से किया जाएगा। यह विशेष धार्मिक टूर पैकेज 28 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा, जिसकी कुल अवधि सात रात/आठ दिन की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संजीव कुमार ने बताया कि इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों को प्रमुख तीर्थ स्थलों जैसे शिरडी साई बाबा मंदिर, शनि शिंगणापुर, नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं एलोरा गुफाएं और उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा। दर्शन के लिए आरा से भी यात्री सवार हो सकेंगे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.