मैनपुरी, अप्रैल 11 -- मैनपुरी। नगर के नगला पजाबा स्थित संत गाडगे धर्मशाला पर महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई गई। अनुयायियों ने महात्मा ज्योतिराव फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संत गाडगे मान्वोत्थान सेवा समिति के संरक्षक इंजीनियर रक्षपाल सिंह ने कहा कि समाज को महापुरुषों की जयंती मनाते रहना होगा, जिससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। समाज को महापुरुषों द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण करना होगा। ओमप्रकाश दिवाकर ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फूले ने समाज को शिक्षा के माध्यम से सशक्त होने की बात कही थी। मान्वोत्थान सेवा समिति के सचिव अजय कुमार सेवार्थी ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फूले ने नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पहले अपनी अनपढ़ पत्नी को स्वयं पढ़ाया। उसके बाद उन्होंने पि...