मुंगेर, मई 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए माली मालाकार कल्याण समिति, मुंगेर ने शहर में उनकी आदमकद प्रतिमा ,स्मृति स्थापित करने की मांग की है। समिति ने बुधवार को इस संबंध में महापौर को ज्ञापन सौंपा। समिति ने अपने पत्र में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामुदायिक सेवा और मानवीय गरिमा को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाई, वहीं माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता में बहुमूल्य योगदान दिया। उनके विचार देशवासियों के लिए आज भी प्रेरणापुंज हैं। समिति ने शहर के चार प्रमुख स्थानों पर प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध किया है, जिसमें वासुदेवपुर मालीटोला चौक, मंसरी तल्ले, नंदकुमार हाई स्कूल चौक,...