ज्योतिबा फुले ने समाज को नई दिशा दी
रुडकी, अप्रैल 12 -- ग्राम कालसो में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रविवार को एक निजी आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैनी समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरपाल सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने शिक्षा की अलख जगाकर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने विशेष रूप से वंचित वर्गों और महिलाओं की शिक्षा के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में रजनीश सैनी, रोहतास प्रधान, प्रकाश सैनी, कन्हैया, पृथ्वी सिंह, राजेश सैनी, अरविंद सैनी, दौलत राम, संदीप सैनी, साधुराम, ज्योतिराम और ऋषिपाल सहित अनेक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.