मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माली-मालाकार कल्याण समिति बिहार की ओर से शुक्रवार को केदारनाथ रोड स्थित भाजपा नेता प्रभात मालाकार के आवासीय कार्यालय पर महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनायी गयी। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभात मालाकार ने कहा कि ज्योतिबा फुले आजीवन महिला, दलितों और अति पीछड़ों के अधिकार, शिक्षा और न्याय की लड़ाई लड़ते रहे और हमेशा देश को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए वे जीनव भर दृढ़ संकल्पित रहे। आज उन्हीं के विचारों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कहा कि ज्योतिबा फुले हमेशा शोषित, वंचित और पीड़ितों के उत्थान के लिए सक्रिय रहें। नई पीढ़ी को यह जानना चाहिए इनके किये कृत्तियों को संस्...