मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर। आमगोला स्थित एक बैंक्वेट हॉल में ज्योतिबा फुले मेमोरियल कमेटी के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रो. उमेश राय, डॉ. ललन भगत ने ज्योतिबा फुले की विचारधारा एवं प्रासंगिकता पर चर्चा की। मुख्य वक्ता सह सीनेटर प्रो. संजय कुमार सुमन ने कहा कि ज्योतिबा फुले के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। सहायक प्राध्यापक डॉ. सुशांत कुमार, डॉ हेमनारायण विश्वकर्मा, डॉ. संतोष सारंग, मो. रजाउल्लाह, डॉ एमएन रजवी, अमन कुमार झा, बैजू कुमार रजक, भूतपूर्व सैनिक वीरेंद्र कुमार यादव, धीरेंद्र कुमार वीराना ने अपनी बातें रखीं। लोक कलाकार सुनील कुमार, शिवकुमार राय, दीपक सत्यार्थी, नीरज कुमार, सोनू सरकार, मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...