अमरोहा, अप्रैल 12 -- डॉ. भीमराव अंबेडकर जन-जागृति समिति ने ज्योतिबाफुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। बंबूगढ़ चौराहे पर स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ज्योतिबाफुले के जीवन संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी हरि सिंह मौर्य, राजकुमार अरुण, डा. मुनेंद्र मोहन, वरण सिंह,जयप्रकाश सिंह, महेश कुमार, देवेश कुमार सभासद, कृष्णपाल सिंह, शब्द कुमार वाल्मीकि,एडवोकेट नितिन, जॉनी कुमार, विमल कुमार, अंकुश कुमार, सत्येंद्र सिंह, संजय कुमार, डा. रजनी रानी, सीमा रानी, बबीता रानी, निशी भूषण, मुनेश कुमार, मुकेश जाटव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...