मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरुषोत्तम मास के त्रयोदशी गुरु प्रदोष पर्व पर गुरुवार रात बाबा गरीबनाथ का फूलों व दीपों से महाशृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी अधिवक्ता बच्चा पाठक ने षोडशोपचार पूजन के उपरांत बाबा गरीबनाथ का दूध, दही, घी, मध, शक्कर से पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद रंग-बिरंगे फूल, माला, अबीर-गुलाल और दीपों से शृंगार किया। इसके बाद बाबा की आरती की गई। मौके पर पुजारी आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा, भाजपा नेता प्रभात मालाकार, पंडित निरंजन झा, शशिरंजन, संजय चौधरी, मुकेश रूंगटा, सुधीर कुमार, मंटू चौधरी, शैलेन्द्र कुमार, लल्ली शर्मा, बेबी कुमारी अनिरुद्ध, सौरभ श्रीवास्तव, मंजू रानी, सुनिल, विकास, सुशांत आदि थे। यह भी पढ़ें- पताही जगन्नाथ में कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रोता

हिंदी हिन्दुस्तान की...