मुरादाबाद, जून 23 -- ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम मंगलवार को बालाजी के पूजन, चोला, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ की धूम रही। लोगों ने सुबह जल्दी पूजन कराने के लिए रात से ही तैयारियां शुरू कर दीं थीं। इसी लिए सुबह से ही पूजन आरंभ हो गए। श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर समिति ने कोर्ट रोड स्थित हठीले हनुमान मंदिर में हनुमान जी, भैंरों बाबा,कोतवाल कप्तान,प्रेतराज सरकार, पांच पहाड़े वाले बाबा और शनिदेव महाराज का सोने के बरक से स्वर्णिम श्रृंगार किया। बालाजी को पंच मेवे तथा फलों का भोग लगाया। आरती के बाद बाला जी को भोग लगाकर आलू पूरी का भोग प्रसाद एवं शरबत वितरित किया। समिति के सेवादार राजीव सक्सेना ने बताया कि इस बार ज्येष्ठ माह के सभी आठ बड़े मंगलवार को भोग प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया। व्यवस्था में राजीव सक्सेना, पा...