अमरोहा, जून 9 -- गजरौला। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर पवन पुत्र हनुमान की पूजा के बाद क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने राहगीरों को मीठे शरबत व बूंदी प्रसाद का वितरण किया। मंगलवार को नगर के गंगा प्याऊ मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि बड़े मंगलवार का पर्व सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में स्नेह और ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ती है। विधायक ने देश व प्रदेश में संचालित भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की नीति पर काम कर रही है। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब इस दौरान पूर्व विधायक तोताराम, सम्राट अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, सूरज पाल, सत्यपाल पाल, वैभव गोयल, पवन चौधरी, ...