ज्येष्ठ पूर्णिमा पर संभल के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
संभल, जून 30 -- ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर सोमवार को संभल जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही हजारों श्रद्धालु मां गंगा में पुण्य स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। जनपद के अलावा बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, बरेली और रामपुर समेत आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। राजघाट गंगा, सिसौना डांडा, श्रीविष्णु देव, हरिबाबा बांध, असदपुर और सांकराघाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। श्रीविष्णु देव घाट पर गंगा का जलस्तर अधिक और बहाव तेज होने के कारण पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से स्नान पर रोक लगाई। यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी वहीं सिसौना घाट पर कम पानी होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.