औरैया, जून 29 -- ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर ऐरवा कुईली गांव में युवाओं ने मानव सेवा का संदेश देते हुए शरबत वितरण शिविर लगाया। भीषण गर्मी के बीच मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, यात्रियों और ग्रामीणों को दिनभर शीतल शरबत पिलाया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह शुरू हुआ सेवा कार्य देर शाम तक लगातार चलता रहा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और युवाओं के इस प्रयास की सराहना की। युवाओं ने तपती धूप के बावजूद पूरे उत्साह और सेवा भाव से व्यवस्था संभाली। ग्रामीणों ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जल सेवा और प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य माना जाता है। यह भी पढ़ें- मीठे शरबत के प्याऊ सेवा अभियान का पांचवा दिन इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गांव के युवाओं ने सामूहिक रूप से इस सेवा कार्य का आयोजन कि...