ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का महा स्नान, 15 दिनों के एकांतवास में विराजे प्रभु
रामगढ़, जून 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम, माता सुभद्रा, सुदर्शन चक्र का पारंपरिक महा स्नान महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के विग्रहों का अपने हाथों से महा स्नान कराने का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त किया। प्रातः 8 बजे भगवान की नित्य पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद तीनों विग्रहों, सुदर्शन चक्र को गर्भगृह से बाहर लाया गया। इसके बाद मुख्य पुजारी भागवत नारायण चटर्जी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्नान अनुष्ठान आरंभ हुआ। भगवान को क्रमशः शुद्ध जल, दूध, दही, चंदन, गुलाब जल, अंत में शुद्ध जल और गंगाजल से विधि-विधानपूर्वक स्नान कराया गया। यह भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ की महास्नान य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.