रांची, जून 29 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू किला स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का देव स्नान कराया गया। इसके साथ ही रथयात्रा को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। देव स्नान के बाद तीनों देवताओं को 15 दिनों के लिए अज्ञातवास में भेजा गया। राजपुरोहित भोलाशंकर मिश्र की अगुवाई में पुजारी करुणा नाथ मिश्र, भोला देवघरिया, अर्जुन विसी और ओमप्रकाश मिश्र ने वैदिक विधि से पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा और आरती में राजपरिवार की राजकुमारी कल्पना मंजरी देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। किला प्रबंधक दामोदर नाथ मिश्र ने बताया कि 15 जुलाई को नेत्रदान पूजा, 16 जुलाई को रथयात्रा और 25 जुलाई को घुरती रथयात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- 108 घड़ो के जल से स्नान के बाद भग...