ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन 7 चीजों का करें दान, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा पुण्य फल
नई दिल्ली, जून 29 -- Jyeshtha Purnima 2026: आज 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा के साथ किया गया दान कई गुना फल देता है। खास बात यह है कि ज्येष्ठ महीने की तपती गर्मी को देखते हुए कुछ ऐसी चीजों का दान सबसे शुभ माना गया है, जिनसे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। आइए जानते हैं कि इस दिन किन सात चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।ज्येष्ठ पूर्णिमा पर क्यों किया जाता है दान? धार्मिक मान्यता के अनुसार पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ दान-पुण्य करने से शुभ फल मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान व्यक्ति के पापों को कम करने और पुण्य बढ़ाने वाला माना जाता है। इसलिए लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.