बदायूं, मई 30 -- रविवार 31 मई को ज्येष्ठ पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू किया है। रूट डायवर्जन शनिवार रात 10 बजे से रविवार शाम आठ बजे तक लागू रहेगा। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु कछला गंगा घाट पहुंचते हैं ऐसे में उन्हें जाम से बचाने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्जन के दौरान स्नान को जाने वाले वाहनों को छोड़कर किसी भी अन्य वाहन को जाने की अनुमित नहीं होगी। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आज से होगा रूट डायवर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...