हजारीबाग, जून 30 -- इचाक, प्रतिनिधि। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बुढ़िया माता दरबार में भक्ति जागरण का आयोजन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। जिसमें महिला पुरुष और दर्जनों युवा शामिल हुए। बुढ़िया माता कीर्तन मंडली के संयोजक महेश वैद्य के नेतृत्व में विभिन्न गांव के स्थानीय कलाकारों में महिला पुरुष शामिल थे। जागरण के दौरान भक्ति, निर्गुण,गजल भजन- कीर्तन के साथ ढोलक झाल मंजीरा हारमोनियम और करताल के धुन पर लोग रात भर झूमते रहें। कीर्तन मंडली के संयोजक महेश ने बताया कि पूर्व में मेरे पिता स्वर्गीय राम किसुन वैद्य के नेतृत्व में साल के हर महीने पूर्णिमा पर माता दरबार में भक्ति जागरण आयोजित किया जाता था। उनके चल जाने के बाद हमारे द्वारा परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय कलाकारों का भरपूर सहयोग प्राप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...