ज्येष्ठ पूर्णिमा : मां के दर्शन को उमड़ी भीड़ अपार
कौशाम्बी, जून 29 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ। भोर तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ धाम पहुंचने लगी। भक्तों ने धाम के कुबरीघाट, कालेश्वर घाट, हनुमान घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर मोक्षदायिनी मां गंगा के जल में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर माोक्षदायिनी की विधिवत पूजा की। जरूरतमंदों एवं ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु जयकारों के साथ मां शीतला के धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन के लिए भोर से ही लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने धैर्य पूर्वक अपनी बारी का इंतजार किया और गर्भगृह में पहुंचकर मां शीतला की दिव्य प्रतिमा तथा पवित्र कुंड के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने माता को नारियल, चुनरी, अड़हुल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.