अमरोहा, मई 23 -- हसनपुर, संवाददाता। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राष्ट्र सेवी संगठन ने आवाज उठाई है। डीएम से मांग करते हुए कहा कि घाटों पर गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बल्लियां लगाई जाएं। हर घाट पर गोताखोर तैनात किए जाएं।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि 24 मई की शाम से 25 मई की शाम तक जिले के निकटवर्ती गंगा धाम ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए गंगा दशहरा की पूर्व संध्या से ही श्रद्धालु प्रस्थान करने लगते हैं। इसके साथ ही तिगरी, पूठ व पौरारा आदि जिले के अन्य सभी घाटों पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हैं। बीते सालों में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के संग हादसे होते रहे हैं। ऐसे में सुरक्षित गंगा स्नान कराना पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं के आवाग...