बागपत, मई 25 -- बागपत। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाए जाने वाले ज्येष्ठ दशहरा पर्व के अवसर पर सोमवार सुबह यमुना नदी तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं देश में खुशहाली की कामना की। भोर होते ही श्रद्धालु यमुना घाटों पर पहुंचने लगे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने मंत्रोच्चार व भजन-कीर्तन के बीच आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर जरूरतमंदों को वस्त्र एवं खाद्य सामग्री भी वितरित की। पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ दशहरा पर्व माँ गंगा के धरती पर अवतरण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा: सम्भावित महास्नान के मद्देनजर घाटों पर तैयारी इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और...