अमरोहा, मई 26 -- हसनपुर, संवाददाता। ज्येष्ठ दशहरा पर बेटी के घर भात देने आए संभल के रिश्तेदारों को रविवार देर शाम डीजे पर डांस के विवाद में जमकर पीटा गया। पीड़ित लोग ट्रैक्टर-ट्राली से कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।जानकारी के मुताबिक जनपद संभल के गांव सिंगोला निवासी पप्पू सिंह की बेटी भागवती की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक निवासी महीपाल सिंह से हुई थी। ज्येष्ठ दशहरा पर महीपाल के बेटे का मुंडन संस्कार था। इस मौके पर सिंगोला निवासी पप्पू सिंह परिवार के लोगों व रिश्तेदारों के संग बेटी के यहां भात कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यह भी पढ़ें- बारात में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हंगामा खुशी के मौके पर रविवार रात महीपाल के घर ड...