शामली, जून 25 -- झिंझाना। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर बुधवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध बिडौली यमुना घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु यमुना तट पर पहुंचने लगे और विधि-विधान के साथ स्नान कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यमुना मैया की आराधना करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। दशमी स्नान को लेकर यमुना घाट पर दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा दीप अर्पित कर यमुना मैया का पूजन भी किया गया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओ ने गंदेवड़ा संगम पर लगाई आस्था की डुबकी कई श्रद्धालुओं ने मनोकामना ...