लखीमपुरखीरी, मई 12 -- ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार पर जिलेभर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने घंटों लाइन में लगकर संकट मोचन बजरंगबली के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के लाहौरी नगर सरैया स्थित प्रसिद्ध वीर बाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं शारदानगर के हनुमान मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- हनुमान मंदिर में महा आरती का आयोजनभंडारे और शरबत वितरण कार्यक्रम बड़े मंगलवार के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों ...