ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार को उमड़े हनुमान भक्त, लगे जयकारे
कानपुर, मई 12 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार (बड़ा मंगल) को नगर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। अनेक मंदिरों में भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे। सर्वाधिक भीड़ पनकी धाम हनुमान मंदिर में रही। नगर के दक्षिण स्थित सभी मंदिरों और जीटी रोड स्थित मंदिर में भी काफी भीड़ रही। बड़ा चौराहा स्थित मंदिर में 111 किलो का पेड़े का भोग लगाया गया। उमस भरी गर्मी के बावजूद सुबह से ही मंदिरों में भक्त आराध्य के दर्शन को उमड़ पड़े। पनकी धाम में तो सुबह तीन बजे से ही लाइनें लग गईं। यह भी पढ़ें- मंगल को जन्में, मंगल ही करते, मंगलमय भगवान... जय हनुमान मंदिरों में सवेरे आरती हुई और इसके बाद दर्शन का क्रम शुरू हो गया। बड़ा चारौहा हनुमान मंदिर, सोटे वाला मंदिर किदवई नगर और दक्षिणेश्वर समेत शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.