बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के आठवें व अंतिम बड़े मंगल पर मंगलवार को पूरे जिले में में धूम रही। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। जनपद में नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्थित हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारों में भारी भीड़ जुटी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसरों में बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बलरामपुर नगर स्थित रानी तालाब हनुमान मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, झारखंडी मंदिर, पहलवारा हनुमान मंदिर, पीपल तिराहा हनुमान मंदिर, टेढ़ी बाजार व सिटी पैलेस के निकट स्थित मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- अंतिम बड़े मंगल पर दर्शन पूजन को लगी ...