झांसी, मई 13 -- झांसी। रेल प्रशासन ने ज्येष्ठ अमावस्या मेले को लेकर स्पेशल टे्रने शुरू की है। जिससे मुसाफिरों को राहत मिल सके। यह टे्रन चित्रकूट धाम कर्वी में गुरुवार से 17 मई तक चलेगी। गुरुवार को एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी - चित्रकूट धाम कर्वी - वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका आगमन - प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 10:10 बजे होगा। ओरछा में 10:25 - 10:26 बजे, बरूआसागर में 10:36- 10:37 बजे, निवाडी में 10:47- 10:48 बजे, मगरपुर में 10:55- 10:56 बजे तक हो हॉल्ट के बाद शिवरामपुर में 17:00 - 17:01 बजे ठहराव लेते हुए यह गाडी चित्रकूट धाम कर्वी 17:45 बजे पहुंचेगी । यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ अमावस्या मेले पर चलेगी स्पेशल टे्रन वापसी में इसका आगमन-प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 19:25 बज...