मऊ, जनवरी 15 -- मऊ,संवाददाता। साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति इस बार गुरुवार यानी आज ज्येष्ठा नक्षत्र और वृद्धि योग में धूमधाम से मनाई जाएगी। पर्व को लेकर बुधवार को बाजारों में लाई-चूड़ा के साथ रेवड़ी और तिलकुट की दुकानों पर खरीददारी के लिए जबरदस्त भीड़ रही। रंग-बिरंगी पतंगों की दुकानें पर बच्चों और युवाओं की खासी भीड़ देखी जा रही। नगर क्षेत्र समेत ग्रामीण अंचलों में मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे तो कार्तिक माह की एकादशी के बाद से ही गुड़ बनाने का काम शुरू हो जाता है, लेकिन बुधवार को इस काम में काफी तेजी देखा गया। शहरी क्षेत्र में अब सब कुछ रेडीमेड उपलब्ध होने से घरों में अलग से बादाम पट्टी और तिलकुट बनाने झंझट नहीं उठाना पड़ा। इस पर्व पर बहू-बेटियों के यहां सौगात पहुंचाने की परंपर...